Punjab News: पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, अमेरिका से जुड़े तार, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में पुलिस की ओर से लगातार गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज जगराओं हलके में नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने गांव गुरूसर कोंके के पास मोगा-जगराओं रोड पर तस्कर का एनकाउंटर किया। मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्कर जगराओं की ओर आ रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जहां तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। तस्कर की पहचान रोशन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी बड़ा भाईके, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

जिसे घायल अवस्था में जगराओं के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, 32 बोर की एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोशन सिंह काफी समय से अवैध गतिविधियों में शामिल था और उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड सुरक्षा में है। मामले की जांच जारी है और अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि बीते दिन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद आरोपी रोशन को नामजद किया गया।

इस दौरान आज ड्रेन के पास रोशन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने के दौरान आरोपी बाइक से गिर गया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और आरोपी घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ अन्य जिलों में 15 मामले दर्ज है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गिरफ्तार 3 आरोपियों को नशा सप्लाई किया था। रोशन के अमेरिका में बैठे राजपूत नामक व्यक्ति के संपर्क में था और उसके साथ मिलकर नशे की सप्लाई करता था। आरोपी से एक लाइसेंसी हथियार बरामद किया गया है, लेकिन नंबर मिटा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...