Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, देखें CCTV

अमृतसरः पंजाब में लगातार कानून व्यवस्था डगमगाती हुई नजर आ रही है, हालांकि क्राइम और नशे को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई भी की जा रही हैं, लेकिन लोगों के मन में पुलिस के प्रति डर कम दिखाई नहीं दे रहा। जिसके चलते आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आई है। वहीं ताजा मामला कथू नंगल क्षेत्र में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां थाना कथू नंगल के अधीन आते तलवंडी दोहां में देर रात 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर पर गोलियां चलाई गईं।

गोलियां चलने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस संबंध में बलकार सिंह और बलविंदर कौर ने बताया कि उनकी गांव के किसी व्यक्ति के साथ रंजिश है। ऐसे में उन्हें शक है कि ये गोलियां उसी के द्वारा चलवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कई बार उस व्यक्ति द्वारा मारने की धमकियां भी दी गई थीं। देर रात भी 2 अज्ञात युवकों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जोकि गोलियां उनके दरवाजे के ऊपर और उनकी कार के ऊपर लगी।

इस घटना से कार का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई जा रही थीं, तब किसी को भी गोली नहीं लगी। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात तलवंडी क्षेत्र में गोली चलने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...