PatialaPunjab News: किसान नेता डल्लेवाल से मिलने पहुंचे Singers Babbu Mann, Amitoj...

Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल से मिलने पहुंचे Singers Babbu Mann, Amitoj और Lakha Sidhana, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए है। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं डल्लेवाल से मिलने पंजाबी गायक बब्बू मान, निर्देशक व डायरेक्टर अमितोज मान और लक्खा सिधाना मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने डल्लेवाल का हालचाल जाना। इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल की सेहत में सुधार काफी कम हो रहा है और जल्द से जल्द उनका इलाज होना जरूरी है।

वहीं किसान ने कहा कि डल्लेवाल की उम्र 70 साल की है ऐसे में उनके शरीर के अंग में खराबी आ रही है, उम्र ज्यादा होने के चलते अंग खराब होने पर जल्द दोबारा से रिकवर नहीं हो पाता। इसलिए जब किसान नेता भी उनकी स्थिति पूछी तो वह खुद भावुक हो गया। किसान नेता ने कहा कि कोई भी धरने से उठने को तैयार नहीं है और ना ही डल्लेवाल आमरण अनशन तोड़ने को तैयार है। डल्लेवाल की प्रत्येक घंटे में चैकअप किया जा रहा है, लेकिन इस समय डल्लेवाल का ईलाज करने में डॉक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं बब्बू मान ने कहा कि इस समय प्रशासन बेखबर है। वहीं सभी किसान नेताओं को एक साथ इकट्ठे होकर मुद्दे को हल करना चाहिए। अमितोज मान ने कहा कि इस समय पार्टिलामेंट का सेशन चल रहा है। पंजाब के 13 सांसद चुने गए लेकिन वह इस मुद्दे पर बात नहीं कर रहे। पंजाब का एक पुत्त पिछले 18 दिनों से आमरण अनशन पर बैठा हुआ है। लक्खा सिधाना ने कहा कि यह मुद्दा किसान नेता डल्लेवाल का खुद नहीं है बल्कि पंजाब का मुद्दा है ऐसे में सभी आवाम को एक साथ मिलकर आगे आना चाहिए।

किसान ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नहीं चाहता कि किसान जत्थेबंदियां इक्टठे होकर फिर से मुद्दा उठाए। इस मुद्दे को लेकर अमितोज ने कहा कि पंजाब के 13 सांसद पार्टिलामेंट को कैसे चलने दे रहे है, वह बताए कि क्या आमरण अनशन बैठे नेता की मांगे नाजायज है। इस बार बिल सांसद में उठाए और इस मुद्दे पर बात करें। बब्बू मान ने कहा कि अकाली दल ने हाल में दरबार साहिब में अपनी गलतियां मानी है, लेकिन इस मुद्दे पर वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार के साथ-साथ अन्य विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए है। किसानों के साथ मिलकर आकर मसले को क्यों हल नहीं करवा रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...