Punjab News: Special DGP PSPCL और DIG ने तस्करों के घरों मेें की छापेमारी, देखें वीडियो

बठिंडाः पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन और पुलिस विभिन्न अभियान चला रही है। इस अभियान में बड़े से बड़े अधिकारी भी शामिल होकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। इसी के चलते स्पेशल डीजीपी पीएसपीसीएल और डीआईजी बठिंडा रेंज ने भारी पुलिस भल के साथ नशा तस्करों के घरों पर दबिश दी।

स्पेशल डीजीपी जितेंद्र जैन ने बताया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने नशे के खात्मे के लिए अभियान शुरू किया है, जिसे वॉर अगेंस्ट ड्रग्स नाम दिया गया है। इसी के तहत आज हमने बठिंडा के धोबीघाट में नशा तस्करों के घरों में तलाशी ली ताकि कोई भी नशा बेचते पाया जाए तो उस पर कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि बठिंडा में मार्च महीने में ही नशा तस्करों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और डेढ़ किलो हेरोइन और 10 किलो अफीम बरामद की गई है। इसी के साथ उनसे ड्रग मनी भी बरामद कर ली गई है। इस अभियान के बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। हम लोगों से भी अपील करते हैं कि वे पंजाब पुलिस का सहयोग करें तथा नशा बेचने वालों की जानकारी हमें दे ताकि नशा जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और आम लोग मिलकर काम करके ही पंजाब में नशे की समस्या को खत्म कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...