अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह कई घंटों तक फंस हुए है। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर के रहने वाले मंदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे उनकी अमृतसर से मुंबई के लिए फ्लाइट थी। उन्होंने कहा कि वह एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे ही पहुंच गए थे। मंदीप के पिता रविंदर का कहना है कि उनकी एयरपोर्ट पर 1 बजे जरूरी मीटिंग थी, लेकिन अभी तक वह अमृतसर एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए है।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट स्टाफ की महिला ने पहले उन्हें कहा कि 9 बजे फ्लाइट है, उसके बाद दोबारा 10 बजे का कहा। कुछ देर बाद उन्हें स्टाफ की महिला ने 12.30 बजे का समय दिया, लेकिन अब स्टाफ की महिला द्वारा 1.15 बजे फ्लाइट का समय दिया गया। रविंदर सिंह ने कहा कि फ्लाइट के बार-बार लेट होने की बात के सबूत अपने पास रखने के लिए जब उन्होंने महिला स्टाफ की वीडियो बनाकर कहा गया कि उनकी 1 बजे जरूरी मीटिंग थी, ऐसे में उनकी मीटिंग के नुकसान की भरपाई कौन करेंगा तो मंदीप के पिता ने आरोप लगाए कि स्टाफ की महिला द्वारा उनसे मिसबिहेव किया गया।
रविंदर सिंह का आरोप है कि स्टाफ की महिला द्वारा उनका फोन छीनने की कोशिश की गई। जिसके बाद स्टाफ की महिला ने पुलिस को बुला लिया। रविंदर सिंह ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस को बताया कि स्टाफ की महिला द्वारा उनसे मिसबिहेव किया गया, जिसके लिए आज मुबंई में उनकी अहम मीटिंग में ना पहुंचने के काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए जब उन्होंने पुलिस को इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने के बारे में कहा और उन्होंने बताया कि वह भारतीय हॉकी टीम मंदीप सिंह के पिता है तो पुलिस कर्मी शांत हो गए। रविंदर सिंह का कहना है कि एयरपोर्ट स्टाफ आम व्यक्ति के साथ किस तरह का व्यवहार करती होंगी, इसका अंदाजा आप वीडियो के जरिए लगा सकते है।

Punjab News: Airport पर Indian Hockey Player Mandeep के पिता से स्टाफ ने की बदसलूकी, छीना फोन, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.