Punjab News : लोहारका रोड फायरिंग मामले में घायल युवक के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

पीड़ित परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की

अमृतसर। जिले के लोहारका रोड इलाके में हुई फायरिंग मामले में घायल युवक के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि हमारी ये मांग है पुलिस प्रशासन मामले को लेकर न्याय करें। वहीं, पीड़ित परिवार के सदस्य ओंकार सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच झगड़े के बहाने फायरिंग करना बहुत गंभीर अपराध है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

ओंकार सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और गोली चलाने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में अमृतसर के कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी के बेटे का नाम भी सामने आया है, जिससे मामला और भी गरमा गया है।

ये था पूरा मामला
अमृतसर के लुहारका रोड पर स्कूली बच्चों के बीच मामूली लड़ाई उस समय खूनी हो गई जब एक सरपंच ने खुलेआम फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की पुष्टि होती दिख रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...