HoshiarpurPunjab News: Sukhbir Badal पर हमले का गरमाया मामला, Vijay Sampla और...

Punjab News: Sukhbir Badal पर हमले का गरमाया मामला, Vijay Sampla और चंदूमाजरा का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः श्री दरबार साहिब में सेवा निभा रहे सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर मामला गरमा गया है। इस घटना के आरोपी नारायण चौड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि नारायाण का बैकग्राउंड क्रिमिनल है। इस मामले को लेकर मनजिंदर सिरसा ने भी कड़ी निंदा की है। वहीं इस घटना को लेकर भाजपा के सीनियर नेता विजय सांपला का बयान सामने आया है।

विजय सांपला ने कहा कि आज दरबार साहिब में सुखबीर बादल पर हमला होना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल सेवा निभा रहे थे, इस दौरान दरबार में सेवादार पर हमला होना मतबल दरबार साहिब पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल सेवा के दौरान सेवादार की ड्यूटी निभा रहे थे। विजय सांपला ने कहा कि इस मामले में प्रशासन के इंतजाम में कोताही देखने को मिली है और सरकार को इस मामले में सख्त नोटिस लेते हुए दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना किसी भी धार्मिक स्थल पर नहीं होनी चाहिए। वहीं प्रोफेसर चंदूमाजरा ने कहा कि यह घटना सरकार के अमल कानून की स्थिति पर कई बड़े सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि वह सुखबीर बादल की सेहत ठीक रखने की अरदास करते है। वहीं सरकार को इस घटना के मामले ज्यूडशली जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रशासन की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

वहीं अकाली दर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सुखबीर बादल एक विनम्र सिख के तौर पर श्री दरबार साहिब में सेवा निभा रहे हैं। सुखबीर बादल पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि वह सच्चे पातशाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अपने सेवक के सिर पर हाथ रख कर उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस घटना की अकाली दल निंदा करता है। यह पंजाब के लिए बहुत बड़ी घटना है। दलजीत चीमा ने कहा कि हम पंजाब को फिर किस दौर में धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज श्री दरबार साहिब में शांतिपूर्वक सेवा कर रहे गुरसिख पर इस तरह का हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...