KapurthalaPunjab News: New Ahuja Sweets को सील करने पर गरमाया माहौल, देखें...

Punjab News: New Ahuja Sweets को सील करने पर गरमाया माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः नगर निगम में मेयर चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस से जुड़े नेताओं और पार्षदों के व्यापारिक संस्थानों पर संबंधित विभागों की कार्रवाई से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बीते दिन शाम विभिन्न विभागों की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। इस कार्यवाही को सत्ता पक्ष की धक्केशाही करार दिया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस से जुड़ी पार्षद ज्योति धीर के पति डॉ. राजीव धीर के क्लीनिक पर आज ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीम ने पहुंचकर दवाइयों की जांच की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद नेहा आहूजा के पति विशाल आहूजा के न्यू अहूजा स्वीट्स पर नगर निगम की टीम ने दबिश दी है।

नगर निगम की टीम ने आरोप लगाया कि इमारत का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है और इसी आधार पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। जिससे वहां हंगामे जैसी स्थिति बन गई है। समाचार लिखे जाने तक नगर निगम की टीम न्यू अहूजा स्वीट्स पर कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद थी, जबकि बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक भी वहां डटे हुए थे।

इस संबंध में न्यू अहूजा स्वीट्स के संचालक विशाल आहूजा ने बताया कि उन्हें नगर निगम की ओर से 6 जुलाई को नोटिस मिला था, जिसमें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। उनका कहना है कि निर्धारित समय समाप्त होने से पहले ही सीलिंग की कार्रवाई शुरू करना उचित नहीं है। मेयर चुनाव से ठीक पहले हुई इन कार्रवाइयों को लेकर शहर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...