AmritsarPunjab News: Thar चालक को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: Thar चालक को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस की ओर से पिछले दो महीनों में नशा तस्करों की 2 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है। पुलिस आयुक्त अमृतसर, रणजीत सिंह ढिल्लो की देखरेख में अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए विशेष नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान सीआईए स्टाफ को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस पार्टी राम तीर्थ रोड, आदर्श नगर के सामने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी।


चेकिंग के दौरान ग्वाल मंडी साइड पर काले रंग की एक थार गाड़ी को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी से 30 बोर की तीन पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी थार चालक हरस्वरूप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव नवे नाग, मजीठा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक चेक किए जाएंगे, जिससे अन्य खुलाने होने की संभावना है।

पुलिस आयुक्त रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अमृतसर पुलिस की ओर से पिछले दो महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती की गई है जिसके तहत तकरीबन 2 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। यह संपत्ति 4 केसों में जब्त की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस की ओर से 99 केस नशा तस्करी के दर्ज किए गए। इन केसों में 155 लोगों को 32.550 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 1,18,43,720 रुपए ड्रग मनी, 9.261 किलोग्राम अफीम और 8 कार व 6 टू व्हीलर भी बरामद किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने पिछले दो महीनों में अवैध हथियारों के मामले में 16 आरोपियों को 8 केसों में 28 पिस्टल और तीन रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अन्य संगीन मामलों में 18 दोषियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के अनुसार लोगों को नशे और अपराधों के खिलाफ जागरुक करने के लिए 85 सेमिनार भी करवाए गए हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...