Punjab News: श्मशान घाट में अस्थियों के स्थल को देखकर परिवार के उड़े होश

पटियाला: पंजाब के पटियाला के श्मशान घाट में भतीजे द्वारा बीते दिन चाची पूजा रानी का दाह संस्कार किया गया। जिसके बाद अगले दिन यानी आज सुबह जब वह उनकी अस्थियां लेने पहुंचा तो परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि अस्थियों पर ही किसी द्वारा जादू-टोना किया गया।

पीड़ित ने कहा कि कुंड पर अस्थियों के कुछ हिस्से गायब थे और वहां पर ही शराब की बोतल के साथ बकरियों और मुर्गियों की कटी हुई गर्दनें भी रखी हुई थीं। मृतक के भतीजे के मुताबिक पूजा का कल दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया गया और परिवार रात को भी वहां आकर देख गया तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जब परिवार सुबह पहुंचा तो वहां मुर्गियों और बकरियों की कटी हुई गर्दन और एक शराब की बोतल बरामद हुई और अस्थियां बिखरी हुई थीं।

परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिसने आश्वासन दिया कि ऐसी हरकत करने वाले उक्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...