Punjab News: दपंति में हुआ विवाद, पति पर चाकू से गला रेतने के लगे आरोप, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के खानपुर मोहल्ले में झगड़े का मामला सामने आया, जहां घर में दपंति में झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि हादसे में महिला का गला रेता गया। महिला ने चाकू से गला रेतने के पति पर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि वह पति से 8 से 9 माह से अलग किराये के मकान पर रही है। अक्सर उसका पति के साथ विवाद होता रहता था, जिसके चलते वह उससे अलग बेटी के साथ रह रही है। पीड़ित ललिता ने कहा कि से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी और उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप लगाते हुए ललिता ने कहा कि आज उसका पति किराए के मकान में आया और उसके साथ मारपीट की और उसका गला काटने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार पति ने 2 बार उसके गले पर चाकू से हमला किया। इस मौके पर पीड़िता ने न्याय की गुहार भी लगाई। महिला ने कहा कि पति दिल्ली में हैल्लीकॉप्टर के पार्टस बनाने का काम करता है। दूसरी ओर जब इस मामले को लेकर अस्पताल के डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्तपाल में एक मरीज उनके पास आई थी जिसके गले पर गहरा कट लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि उक्त पीड़ित महिला का इलाज किया जा रहा है। और मरीज की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...