Punjab News: मनी एक्सचेंज की दुकान से ढाई लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

मोगाः चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं ताजा मामला गिल रोड पर स्थित एक मनी चेंजर की दुकान से चोरी का सामने आया है। वेस्टर्न यूनियन मनी एक्चेंज की दुकान से चोर ढाई लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर आता है और तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो जाता है।

इस घटना के दौरान चोर की एक्टिवा पर ना तो आगे और ना ही पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। दुकान के मालिक प्रदीप कुमार ढींगरा ने बताया कि वह महज 10 मिनट के लिए बाजार गए थे। जब वापस लौटे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। घटना की सूचना दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि मनी एक्सचेंज की दुकान पर ढाई लाख रुपए चोरी की सूचना मिली है मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है आरोपी की धर पकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...