Punjab News: नट-बोल्ट की फैक्टरी के Security को बंधक बनाकर लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

15 दिन पहले भी चोरों ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस की कार्रगुजारी पर उठे सवाल

लुधियानाः थाना सदर के अधीन आते कंगनवाल में फैक्टरी को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां नट-बोल्ट की फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी करके चोर ले गए। देर रात सिक्योरिटी गार्ड को चोरों ने बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए फैक्टरी मालिक सुनील कुमार ने बताया कि उनकी प्रीत सनज के नाम से उनकी फैक्टरी है। 15 दिन पहले दुकान पर चोर आए 5 से 6 नट बोल्ट की बोरियां लेकर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को फैक्टरी पर रखा। लेकिन देर रात चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद गाड़ी लेकर चोर फैक्टरी में घुसे और फैक्टरी से 7 से 8 टन का सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार उसने देर रात 2.30 पुलिस को 112 पर शिकायत दी है, लेकिन घटना स्थल पर कोई पुलिस कर्मी नहीं आया। जिसके बाद कंगनवाल चौकी गए वहां पर जाकर शिकायत दी, लेकिन उसके बावजूद कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं आया। पीड़ित ने कहा कि 15 दिन पहले हुई चोरी को लेकर भी वह शिकायत दे चुके है और उसके बाद वह 2 से 3 बार अपनी फैक्टरी के कर्मी को थाने भेज चुके है, लेकिन उस दौरान भी कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं आया। पीड़ित ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके कर्मी के चाकू से हमला करके लुटेरे उससे फोन छीनकर फरार हो गए। ऐसे में इलाके में फैक्टरी चलाना मुश्किल हो गया है। पीड़ित ने कहा कि उनका 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं कर्मी सन्नी ने बताया कि पिछली बार हुई चोरी को लेकर वह कई बार थाने के चक्कर काट चुका है, लेकिन अभी तक कोई पुलिस कर्मी घटना का जायजा लेने नहीं पहुंचा। दूसरी ओर सिक्योरिटी गार्ड ने कहाकि वह देर रात वह फैक्टरी पर लेटे हुए थे। इस दौरान 4 चोर गेट फांदकर आए और धमकी देते हुए कहाकि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसे गोली मार देंगे। जिसके बाद उन्होंने गेट खोला और 6 अन्य लुटेरे आ गए। इस दौरान 4 लुटेरे उसके पास बैठ गए और उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया व हाथों में रस्सी बांधकर उसे बंधक बना लिया। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर फैक्टरी में आए और सामान लोड करके लेकर फरार हो गए। लुटेरों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। जाते समय लुटेरे उसका फोन भी छीनकर ले गए। घटना के दौरान चोर आधा घंटा फैक्टरी में मौजूद रहे। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...