FirozpurPunjab News: लूट की वारदातों से परेशान व्यापारियों ने किया National Highway...

Punjab News: लूट की वारदातों से परेशान व्यापारियों ने किया National Highway जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः लूटेरों के हौंसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वह दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। पिछले 2 दिनों में पंजाब के फिरोजपुर में बेखौफ लूटेरों ने लगातार 3 वारदातों को अंजाम दे दिया है। ताजा मामले में लूटेरों ने दूध व्यापारी पर हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद गुस्साए दुकानदारों ने नेशनल हाईवे को जाम कर धरना लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी मुताबिक, वीरवार देर रात एक दूध व्यापारी अपनी दुकान का सारा काम खत्म करने के बाद दुकान बंद करके घर जाने लगा था, जैसे ही वह दुकान बंद करने लगा तो पीछे से 5 से 6 लुटेरे आए और उन्होंने दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दुकानदार को घायल करने के बाद लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देकर बाजार से फरार हो गए। बाद में आसपास के दुकानदारों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गुस्से में आकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

वहीं, यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि एक दिन पहले भी सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता को धारदार हथियार से घायल कर उससे बेखौफ गुंडा तत्वों ने हफ्ता वसूली की थी और उसी दिन एक हलवाई की दुकान पर लुटेरों ने एक अन्य दुकानदार पर हमला कर उसे घायल कर लूटपाट की थी।

अब एक बार फिर एक दूध व्यापारी को लुटेरों ने निशाना बनाया है। भरे बाजार में इन वारदातों को अंजाम देकर लूटेरे ऐसे फरार हो जाते हैं जैंसे इन्हें किसी बात का कोई डर ही न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस भी मूकदर्शक बनकर सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दे रही है, लेकिन लुटेरे बेखौफ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखविंदर सिंह ने मामले को शांत करवाने के लिए धरना दे रहे व्यापारियों से बातचीत की तथा उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन व्यापारियों ने देर रात तक नेशनल हाईवे को जाम रखा। उन्होंने कहा कि लुटेरों को पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो दुकानें बंद कर चाबियां पुलिस प्रशासन को सौंप दी जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...