लुधियानाः सिविल अस्पताल में मारपीट और झड़प के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन अस्पताल में लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बावजूद सरेआम मेडिकल करवाने आए लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे है। इमरजेंसी वार्ड में एक व्यक्ति पर जूत्ते और थप्पड़ों से हमला किया गया। जानकारी मुताबिक बीती रात 11 बजे हैबोवाल के इलाके में हुए लड़ाई झगड़े का मेडिकल करवाने आये एक व्यक्ति पर दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगो ने सिविल अस्पताल की इमेरजेंसी में जूतियां व थप्पड़ जड़ दिए। अस्पताल की इमेरजेंसी में तैनात ASI, कॉन्स्टेबल व सिक्योरिटी गार्ड दोनों पक्षों का बीचबचाव करते रहे। इसके बावजूद हमलावर लगातार उसपर थप्पड़ व जूतियां मारते रहे।
वहीं दूसरे पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उनके घर हमला कर उनके घर की 3 महिलाओं सहित कुल 6 लोगों को जख्मी किया। जिसके बाद उक्त आरोपी अस्पताल में मेडिकल करवाने पुहंच गया।मामले की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 2 की पुलिस व चौकी इंचार्ज मौके पर पुहंचे। जिन्होंने हमलावरों को इमरजेंसी से बाहर निकाल घायलों को मेडिकल करवा संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए भेज दिया। हैबोवाल बैंक कॉलोनी निवासी ललित मोहन ने बताया कि बुधवार की शाम उनका बेटा घर के बाहर कार खड़ी कर रहा था।
जिस दौरान पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के घर का गमला नीचे गिर गया। जिससे गुस्साए पड़ोसी में घर में रहने वाली महिला से गाली गलोच की। ललित मोहन रात करीब 10 बजे काम से घर पहुंच उससे बात करने गया ,तो उक्त पड़ोसियों ने उसपर हमला कर दिया। वह रात 11:30 बजे सिविल अस्पताल में से मेडिकल करवाने के लिए इमरजेंसी में आया, तो इमरजेंसी में पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसपर लगातार थप्पड़ और जूतियो से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान ललित मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरे पक्ष के विनोद कुमार ने बताया कि ललित मोहन ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके परिवार पर हमला कर दिया है। हमले में विनोद कुमार उसकी पत्नी रेखा,बेटा करन लाहौरिया, बेटी बेबी, छोटा भाई पुष्पिंदर लाल व माता जख्मी हो गए। घायलों ने सिविल अस्पताल में से मेडिकल करवा थाना हैबोवाल की पुलिस को मामले की शिकायत दी। उधर, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। देर अस्पताल में लड़ाई झगड़े के कारण आस-पास के दुकानों में सहम है।

Punjab News: Civil Hospital में फिर भिड़े दो पक्ष, मारे जूत्ते और थप्पड़, 6 घायल, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.