LudhianaPunjab News: National Highway पर युवकों ने सरेआम चलाई गोलियां, 3 Fire...

Punjab News: National Highway पर युवकों ने सरेआम चलाई गोलियां, 3 Fire किए, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः पंजाब में नेशनल हाईवे पर 2 युवकों द्वारा सरेआम हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक युवक दूसरे को गोली चलाने का तरीका सिखा रहा था। इस दौरान करीब 3 राउंड फायर किए गए। वहीं एक अन्य युवक उन दोनों की वीडियो भी बना रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की पहचान हो गई है, लेकिन अब तक वह पकड़े नहीं गए हैं। मामला लुधियाना के शिवपुरी चौक का बताया जा रहा है। हालांकि अभी वीडियो की तारीख का पता नहीं चल पाया है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जांच के दौरान पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज और आसपास के सबूत खंगाले, जिससे पता चला कि युवकों ने शिवपुरी चौक के पास जमकर हुल्लड़बाजी की थी। इसके बाद युवकों ने सरेआम हवा में गोलियां चलाई। इस दौरान एक युवक दूसरे को बता रहा था कि गोली चलाते समय कैसे पिस्टल पर ग्रिप बनाना है। आरोपियों की पहचान हरजाप सिंह निवासी सेक्टर 32A और मोहित खन्ना के रूप में हुई है। मामले की जांच ASI दविंदर सिंह कर रहे है। पुलिस ने थाना दरेसी में दोनों युवकों के खिलाफ धारा 125 BNS, 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनके पिछले रिकॉर्ड और पिस्टल की वैधता की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...