Punjab News: पास्टर बजिंदर मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलने पहुंची पीड़ित महिलाएं, देखें वीडियो

जत्थेदार ने दिया आश्वासन, देंगे हर संभव मदद : पीड़ित महिलाएं

अमृतसरः पादरी बजिंदर सिंह से पीड़ित दो महिलाएं आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मिलने पहुंचीं और उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने भी उन्हें पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि जो भी संभव होगा, उनके लिए किया जाएगा। हालांकि यह मामला माननीय कोर्ट में है और एक तारीख को पादरी बजिंदर सिंह को सजा सुनाई जाएगी, लेकिन उससे पहले श्री अकाल तख्त साहिब इस मामले में नई एंट्री हो चुकी है। महिलाओं ने बाताया कि उन्होंने जत्थेदार से मिलकर सारी कहानी बताई। किस तरह उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब हमें पूरा सहयोग देंगे और हमें यह भी आशा है कि सिख कौम हमारा साथ जरूर देगी। उन्होंने कहा कि पादरी बजिंदर सिंह का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार पादरी के खिलाफ कई महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन उन्हें किसी न किसी तरीके से दबा लिया जाता रहा है। लेकिन आज जो उन्हें सजा मिली है, उससे वे संतुष्ट हैं और हम चाहते हैं कि एक तारीख को जो फैसला आएगा, वह भी ऐतिहासिक हो। वहीं जत्थेदार ने भी उन्हें पूरा भरोसा दिलाया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अन्याय के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब हमेशा ही खड़ा रहेगा और महिलाओं को न्याय जरूर मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...