Punjab News: शिवसेना प्रधान पर हुई फायरिंग का Video आया सामने

मोगाः जिले में बीती रात 3 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग के मामले सामने आए जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। मरने वाले की पहचान शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान मंगत राय मंगा के रूप में हुई थी। अब इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें मंगत राय मंगा अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता नजर आ रहा है।

वह अपनी जान बचाने के लिए घर के दरवाजे पर भी चढ़ रहा है लेकिन हफरा-तफरी होने के चलते वह दरवाजे पर चढ़ नहीं सका जिसके बाद हमलावरों ने उन पर पिस्तौल से फायर कर दिया। वीडियो के मुताबिक पहले हमलावर से गोली नहीं चली फिर बाद में उन्होंने वापस आकर फिर गोली चलाई जिससे उनकी मौत हो गई। वीडियो मुताबिक हमलावर भी कम उमर के ही नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी वायरल होने के बाद से इलाके में भी दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

आपको बता दें, शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के मोगा जिला प्रधान मंगत राय मंगा वीरवार रात को गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध लेने आए थे कि इस दौरान घर वापिस आते समय अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...