LudhianaPunjab News: रेलवे स्टेशन पर महिला ने सो रहे बच्चे को किया...

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर महिला ने सो रहे बच्चे को किया अगवा, CCTV फुटेज आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः रेलवे स्टेशन से मां के साथ सो रहे बच्चे को अगवा करने की घटना सामने आई है। हालांकि घटना 16 सितंबर रात की है। लेकिन अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि काले रंग का सूट पहने महिला बच्चे को गोद में उठाकर ले जा रही है। 16 सितंबर रात सवा 2 बजे महिला ने साथी से साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। महिला 16 सितंबर को रात करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन पर दाखिल हुई। इसके बाद वह बुकिंग खिड़की के आस-पास ही अपने साथी के साथ घूमती रही। रात करीब सवा 2 बजे उसने पास में ही सो रही महिला के बिस्तर से बच्चे को उठाया और साथी के साथ फरार हो गई।

बच्चे की मां ने लालती देवी ने पुलिस को बताया कि वह गांव पलिया बुजुर्ग जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने दो बच्चे राज सिंह और संस्कार सिंह के साथ ट्रेन के जरिए 16 सितंबर की रात लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रात ज्यादा हो गई थी जिस कारण वह बुकिंग खिड़की के नजदीक खुले आसमान के नीचे बिस्तर लगाकर सो गई। उसके पास ही एक महिला और पुरुष भी सो रहे थे। जब वह जागी तो उसके पास से बच्चा गायब था। उसने स्टेशन परिसर और आस-पास बच्चे की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

दूसरी ओर जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह के अनुसार देर रात 3 बजे तक पुलिस टीमें बच्चे को ढूंढने में लगी रही है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में जिला पुलिस की भी मदद ली जाएगी। महिला 16 सितंबर की रात सवा दो बजे बच्चे को गोद में उठाकर फरार होती सीसीटीवी कैमरों में नजर आई है। थाना जीआरपी की जांच में सामने आया है कि महिला और उसका साथी बच्चे को स्टेशन के बाहर बने शराब के ठेके की तरफ लेकर गए है। उसके बाद वह किसी ऑटो में बैठकर फरार हुए है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...