Punjab News: एक्टिवा सवार महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, हथियारों से भी नहीं डरी, स्नेचर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के किदवई नगर इलाके में एक्टिवा सवार महिलाओं ने स्नेचरों के मंसूबो को नाकाम कर दिया और बहादुरी दिखाते हुए स्नेचरों को घटना को अंजाम दिए बिना भगा दिया। दरअसल, देर रात 2 बाइक सवार लुटेरों ने एक्टिवा सवार 2 महिलाओं को अपना शिकार बनाने के लिए बीच सड़क पर रोका लिया। वहीं महिलाओं के साहस और बहादुरी के आगे लुटेरे घटना को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 2 महिलाएं एक्टिवा पर जा रही हैं। तभी पीछे से 2 मोटरसाइकिल सवार उनका पीछा करते हुए आते हैं। कुछ दूरी पर आकर लुटेरों ने अपना मोटरसाइकिल एक्टिवा के आगे लगाकर ज़बरदस्ती उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने महिलाओं से उनका पर्स और अन्य सामान छीनने की कोशिश की। थाना डिवीजन नंबर 3 के अधीन आते एक्टिवा चला रही महिला ने लुटेरों का डटकर मुकाबला किया और अपना पर्स नहीं छोड़ा। बचाव के लिए महिला ने तुरंत एक्टिवा छोड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। एक लुटेरा मोटरसाइकिल से उतर गया और तेजधार हथियार निकालकर महिलाओं को धमकाने लगा। लेकिन महिलाओं ने घबराने के बजाय जोर-जोर से शोर मचाना जारी रखा। महिलाओं की हिम्मत और शोर सुनकर दोनों लुटेरे डर गए और लोगों के इकट्ठा होने से पहले ही मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...