LudhianaPunjab News: शादी के 4 माह बाद युवक ने की खुदकुशी

Punjab News: शादी के 4 माह बाद युवक ने की खुदकुशी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव मेहरबान की माडल कालोनी में युवक ने चुन्नरी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक कर्ज और विदेश में वीजा एक्सटेंड न होने के कारण काफी परेशान था। बीती रात उसने कमरे में फंदा लगाया तो अचानक से चुन्नरी टूट गई। युवक के गिरने की आवाज सुनकर जब उसके परिजनों कमरे में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की नाजुक हालत देख तुरंत डाक्टर के पास लेकर गए लेकिन डाक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक की पहचान प्रभजोत के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए प्रभजोत के जीजा अवी ने कहा कि प्रभजोत 2 बहनों का इकलौता भाई था। करीब 4 महीने पहले उसकी शादी हुई है। परिवार के बेहतर भविष्य के लिए वह काम करने दुबई गया लेकिन वहां उसका वीजा एक्सटेंड नहीं हुआ जिस कारण वह काफी परेशान रहने लगा। प्रभजोत ने अपने कमरे में चुन्नरी के साथ गला बांध कर पंखे से लटक गया। अचानक चुन्नरी टूट गई तो मां कुलविंदर कौर ने देखा जमीन पर पड़ा प्रभजोत बेसुध हालत में था।

उसे तुरंत डाक्टर के पास लेकर गए लेकिन डाक्टर ने उसे मृतक बताया। प्रभजोत ने कई बैंकों का कर्ज भी देना था। बैंक कर्मी कई बार चक्कर लगा चुके थे। प्रभजोत ने बैंक के कर्ज की बात अपनी बहनों से भी छिपाई अन्यथा वह उसकी मदद जरूर करते। फिलहाल प्रभजोत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...