FirozpurPunjab News: Dubai में युवक लापता, Agent पर लगे गंभीर आरोप, देखें...

Punjab News: Dubai में युवक लापता, Agent पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब के युवाओं के साथ एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना कहीं न कहीं शातिर एजेंट भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें बढ़िया सुपने दिखाकर छोटे देशों में भेज देते हैं, जहां उनकी जिंदगी नर्क से भी बत्तर हो जाती है। कई बार तो नौजवान अपनी जिंदगी तक गवां देते हैं। ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है। एजेंट के बहकावें में आकर अपना भविष्य सुधारने के लिए एक युवक दुबई गया था, लेकिन वहां वह लापता हो गया है जिससे परिवार लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है।

जानकारी देते हुए युवक की मां तजिंदर कौर ने बताया कि उसने अपने बेटे को ममदोट के हजारासिंहवाला के एजेंट नानक सिंह के जरिए दुबई भेजा था जिसका वहां 10 महीने से अपहरण हो चुका है। जब उसने एजेंट से बात की तो एजेंट उससे और पैसे मांग रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि एजेंट की मिलीभगत से उसके बेटे का अपहरण कर उसे गायब कर दिया गया है। तजिंदर कौर ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई कि उसके बेटे को वापस लाया जाए।

सुखचेन सिंह ने बताया कि उनके भांजे को एजेंट नानक सिंह ने दुबई भेजने के लिए डेढ़ लाख रुपए में बात की थी, लेकिन बाद में उसने बातों में लेकर उनसे करीब 6 लाख रुपए ले लिए और अब तक भांजे ने घर में एक भी पैसा नहीं भेजा है और उसे अगवा कर वहां जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है। उससे हमारी पिछले एक हफ्ते से कोई भी बात नहीं हुई है जिसकों लेकर हमने एसएसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई है और उनके बेटे को वापिस लेकर आने की गुहार लगाई है। डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है जिसकी जांच की जाएगी और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएगे, उसी के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...