Breaking NewsPunjab News: शादी में मामूली तकरार को लेकर तेजधार हथियार से युवक...

Punjab News: शादी में मामूली तकरार को लेकर तेजधार हथियार से युवक का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनालाः गांव धनौला में शादी समागम में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर तकरार हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पिता को बुला लिया। जिसके बाद पिता ने चाकूनुमा हथियार मंगल सिंह के पेट में मार दिया और भाग गए। युवक को साथियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी धनौला के रूप में हुई है।

मृतक के दोस्त संदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। इस दौरान सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। जिसके बाद कुछ दोस्त समारोह से दाना मंडी चले गए। जहां मृतक मंगल सिंह का करण नाम के युवक से विवाद हो गया था। जिसके बाद दूसरे युवक करन ने अपने पिता को बुलाया और उसके पिता ने आते ही मृतक युवक के पेट में चाकू जैसी कोई चीज मार दी। जिसके बाद मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद उसे तुरंत घायल अवस्था में धनौला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरनाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा बीती रात एक शादी में गया था। वह भी घर से यह कहकर गया कि रोटी भी लेकर आऊंगा लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। अस्पताल जाने के बाद ही उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला।

एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि बीती रात कुछ युवक एक शादी समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे। जहां मंगल सिंह का करण सिंह से विवाद हो गया। जिसके बाद करण सिंह के पिता चमकीला सिंह मौके पर आये और मंगल सिंह के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...