LudhianaPunjab News: युवकों ने तोड़े कार के शीशे, दो पक्षों में हुई...

Punjab News: युवकों ने तोड़े कार के शीशे, दो पक्षों में हुई झड़प में पालतू कुत्ते से करवाया हमला, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः जनकपुरी इलाके में देर रात दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने आरोप लगाए है कि नशा तस्करी करने से दूसरे पक्ष को इलाका निवासियों द्वारा रोका गया था, जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस घटना के दौरान उक्त पक्ष ने मोहल्ला निवासियों के पीछे पालतू कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने इलाके में 2 से 3 लोगों को घायल कर दिया। जानकारी देते हुए अमन कुमार ने बताया कि मैं देर रात अपनी कार से काम से लौट रहा था। गली में रहने वाला दलीप नामक युवक शराब पीकर अपने घर के बाहर खड़ा था। दलीप ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारी मां मुझे इलाके में नशा बेचने से रोकती है। इसके बाद वह गाली-गलौज करने लगा और मारपीट करने लगा। दलीप की मां ने घर में पालतू कुत्ते को छोड़ दिया, जिसने उसके हाथ पर काट लिया। देखते ही देखते दलीप और उसके परिवार ने गली में ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि लोगों का कहना है कि इलाके में 15 से 20 युवकों ने गणेश नगर में खड़ी कार पर तेजधार हथियारों से वार करके तोड़ दिया। हथियारों से कार की तोड़फोड़ करते युवकों की सीसीटीवी भी सामने आई है। देर रात गणेश नगर में जमकर बदमाशों ने गुंडागर्दी की। घटना स्थल पर चौकी जनक पुरी के इंचार्ज कपिल शर्मा जांच करने पहुंचे। घायल आकाश ने बताया कि वह भाई अमन के बीच हो रहे झगड़े को रोकने आए थे लेकिन दलीप और उसके परिवार ने कुत्तों से उन पर हमला करवा दिया। कुत्तों ने उनके पैर को बुरी तरह से काट लिया। मोहल्ले के लोगों ने उस समय तो मामला शांत करवा दिया लेकिन कुछ देर बाद दलीप ने कुछ अज्ञात युवकों को बुलाकर हमारी गाड़ी में तोड़फोड़ करवा दी। मोहल्ले में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नशा तस्करों को रोकने पर उनका मोहल्ले के ही 5 से 6 लोगों से विवाद हो चुका है। वहीं दूसरे पक्ष की सुनीता का कहना है कि अमन और आकाश ने कुछ युवकों को बाहर बुलाकर उनके घर पर हमला करवा दिया। वह किसी भी तरह का नशा नहीं बेचते हैं। जनकपुरी चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा ने बताया कि घटना की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

पक्षों में हुई झड़प 2 घायल, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...