AmritsarPunjab News: राखी से 2 दिन पहले BSF की गाड़ी की चपेट...

Punjab News: राखी से 2 दिन पहले BSF की गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

5 बहनों का भाई था मृतक

अमृतसरः जिले में राखी से 2 दिन पहले तहसील अजनाला में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कस्बा गगोमाहल नजदीक बीएसएफ की गाड़ी की चपेट में आने से सीमावर्ती गांव बेदी छन्ना के युवक की मौत हो गई। मृतक की नानक सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 5 बहनों का भाई था। वहीं मृतक के परिवार ने रोते हुए प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक नानक सिंह मजदूरी करता था और अपनी बहनों के साथ दिहाड़ी लगाता था। उन्होंने कहा कि रोजाना की तरह वह दिहाड़ी लगाकर आज गगोमाहल बाजार से खाने-पीने का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर गया था। इस दौरान उसकी बाइक सड़क पर बीएसएफ की गाड़ी से टकरा गई। घटना में नानक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि गलती किसकी थी, लेकिन इस हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की भी करीब डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है और अब नानक सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा था। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी आर्थिक मदद की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...