LudhianaPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस,...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः ग्यासपुरा के इलाके 33 फुटा रोड स्थित सरपंच कॉलोनी के रहने वाले युवक की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 माह पहले ही वह उत्तर प्रदेश से काम के सिलिसले में शहर में आया था। मृतक की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। अमन गत्ता फैक्ट्री में काम करता था और लुधियाना में वह मौसा-मौसी के पास रहता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने अमन के माता-पिता को घटना संबंधी सूचित कर दिया है। मृतक अमन के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि वीरवार की सुबह बारिश होने के चलते अमन काम पर नहीं गया। उसके मौसा-मौसी रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। मौसा जैसे ही घर पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अमन ने अपने कमरे को अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हो देखा, तो अमन पंखे के साथ चुन्नरी के सहारे लटक रहा था। परिवारिक सदस्यों ने तुरंत मामले की सूचना थाना डाबा की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी रखवा मृतक के परिजनों को सूचित किया। जिनके आने के बाद उनके बयान दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जायेगा। चचेरे भाई राहुल के अनुसार मृतक अमन अक्सर फोन पर किसी से बातें करता रहता था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। जिसका लॉक खुलवाकर जांच कर अगली करवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...