Himachalपंजाबः किसान के घर पर NIA की दबिश, देखें वीडियो

पंजाबः किसान के घर पर NIA की दबिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुक्तसर साहिबः मलोट के निकट पड़ते गांव सरावां बोदला में सुबह साढ़े छह बजे एनआईए की टीम ने एक किसान के घर पर दबिश दी। एनआइए की तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे तक किसान से पूछताछ की। जाते समय किसान का मोबाइल फोन साथ ले गए। किसान को सात अगस्त को दिल्ली में एनआईए के कार्यालय में पेश होने का नोटिस दिया गया है। किसान सतनाम सिंह पुत्र हरबंस पाल ने बताया कि उनके घर पर सुबह करीब साढ़े छह बजे एनआईए की टीम पहुंची। उन्होंने करीब ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की और घर में जांच की। सतनाम सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। उसका भाई करीब 12 साल से इंग्लैंड में गया हुआ है। भाई के साथ फोन पर इंग्लैंड में बातचीत होती रहती है। टीम उसका मोबाइल जब्त करके साथ ले गई है और सात अगस्त को दिल्ली कार्यालय में पहुंचने का नोटिस दिया गया है।

इससे पहले मोगा के निहाल सिंह वाला के गांव धूरकोट रणसीह कलां में भी एनआईए की रेड हुई है। जानकारी के मुताबिक टीम सुबह करीब पांच धूरकोट रणसीह कलां के रहने वाले जसविंदर सिंह और उसके भाई सतनाम सिंह के घर पहुंची। उसके बाद एनआईए ने रात 3 बजे अकाली दल के एक पूर्व सरपंच के घर दबिश दी। मलकीत सिंह दौलतपुर अकाली दल का नेता है। इस दौरान इलाके को सील कर दिया गया। किसी को न घर से बाहर आने दिया जा रहा है और न ही अंदर जाने दिया जा रहा है। वहीं गांव डल्लेवाल के लवशिंद्र सिंह के घर पर भी एनआईए ने दबिश दी। लवशिंद्र सिंह सिख स्टूडेंट फेडरेशन से सम्बंधित है। एनआईए ने एक संदिग्ध फोन कॉल को लेकर छापेमारी की। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...