चंडीगढ़: आतंकवादी लखबीर लंडा के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एनआईए ने आतंकवादी लंडा की 4 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के एनआईए ने तरनतारन में लंडा की जमीन जब्त की है।बता दें कि आतंकवादी लखबीर लंडा मोहाली में हुए आरपीजी अटैक का मुख्य मास्टरमाइंड है। जिसके चलते एनआईए ने यह बड़ी कार्रवाई की है। जिक्रयोग्य है कि 6 मई की शाम को पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की तीसरी मंजिल में बड़ा धमाका हुआ था। इस दौरान पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए थे। विस्फोट के दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ था। धमाके के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था।
