Baddiपंजाबः अब इस जिले में दरिया में बहा 9वीं कक्षा का छात्र,...

पंजाबः अब इस जिले में दरिया में बहा 9वीं कक्षा का छात्र, तालाश मेें जुटी टीमें 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पानी से आई बाढ़ के कारण पंजाब के कई जिलों में हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं माछीवाड़ा के गांव माणेवाल में नौवीं कक्षा का एक 16 वर्षीय छात्र दरिया के तेज बहाव में बह गया। छात्र की पहचान गांव चक्की के रहने वाले सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

दरअसल, सुखप्रीत सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर नौवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए समराला गया, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के कारण वह घर लौटा था। घर से दोबारा बाइक लेकर चला गया, लेकिन बीच रास्ते एक पुल पर बुड्‌ढा दरिया के तेज बहाव मिला। इसके चलते सुखप्रीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल को साइड में खड़ा कर पुल पार करने लगा, लेकिन उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और चंद सेकेंड में ही वह तेज बहाव में बह गया। एसडीएम व अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर हैं। उसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

दरिया के बहाव के रास्ते जिन-जिन जगहों पर रूकावट है, बचाव कार्य में जुटी टीमें उन जगहों पर भी तलाश में जुटी हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि छात्र सुखप्रीत सिंह ने पानी का तेज बहाव देखकर अपनी मोटरसाइकिल रोक ली थी। फिर वह बाइक से नीचे उतरकर यह देखने लगा कि वह निकल सकेगा या नहीं, उसी दौरान पांव फिसलने से वह तेजी से पानी के तेज बहाव में बह गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...