Tarn Taranपंजाबः अब इस जगह आप विधायक ने ग्रामीण पंचायत भवन में मारी...

पंजाबः अब इस जगह आप विधायक ने ग्रामीण पंचायत भवन में मारी रेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः पंजाब में आप विधायकों द्वारा सरकारी कार्यालायों में दबिश दी जा रही है। हाल ही में विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने अचानक माछीवाड़ा उप-तहसील में रेड की। आप विधायक द्वारा दी गई इस दबिश के दौरान पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया। वहीं अब विधायक कश्मीर सिंह सोहल ने तरनतारन के ग्रामीण पंचायत भवन में रेड की। इस दौरान कार्यालय में कई मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए।

दरअसल, तरनतारन के विधायक कश्मीर सिंह लगातार सरकारी दफ्तरों की जांच कर रहे हैं, जिसके चलते आज उन्होंने तरनतारन के ग्रामीण पंचायत भवन में छापेमारी की। आप विधायक द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर विधायक कश्मीर सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों की गैरहाजरी या लेट आने के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आप विधायक ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज जो अधिकारी या मुलाजिम गैर हाजिर थे उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज कर जवाब तलबी की जाएगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...