Himachalपंजाबः अब इस जगह नशा तस्कर की प्रॉपर्टी अटैच, चिपकाया नोटिस

पंजाबः अब इस जगह नशा तस्कर की प्रॉपर्टी अटैच, चिपकाया नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जलालाबाद में एक नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पुलिस ने अटैच कर दी। इस बाबत उसके टिवाना गांव स्थित घर पर नोटिस चिपका दिया गया है। नशा तस्कर पर चिट्‌टे की कॉमर्शियल स्मगलिंग करने का आरोप है। अब वह इस मकान को न तो बेच सकेगा और न ही किसी को गिफ्ट कर सकेगा। इसके अलावा घर में खड़ी बाइक भी अटैच कर दी गई है। डीएसपी अतुल सोनी ने कहा कि एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने कमर्शियल चिट्टे का काम करने वाले नशा तस्करों की एक सूची दी थी। इसमें टिवाना कला के सुररिंदर सिंह गिली का भी नाम था। उससे 1 हजार 70 नशीली गोलियां बरामद की गई थी।

पुलिस ने जब इस बारे में उसके परिवार से पूछताछ की तो वह ये नहीं बता पाए कि यह प्रॉपर्टी कहां से बनाई है?। इसके लिए पैसे कहां से आए?। जिससे स्पष्ट है कि यह प्रॉपर्टी नशा तस्करी से बनाई गई है। डीएसपी ने बताया कि इस मकान की कीमत 16.72 लाख रुपए है। इसके अलावा 51 हजार की एक बाइक भी जब्त की गई है। इस तरह से कुल 17.23 लाख की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में उन्होंने एक करोड़ 70 लाख के करीब प्रॉपर्टी जब्त की गई है। इसके अलावा 18 अन्य केसों पर भी जल्दी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नशा तस्करों की शिकायत के लिए फाजिल्का के एसएसपी का एक स्पेशल मोबाइल नंबर दिया हुआ है। जिस पर वह नशा तस्करों के बारे में मैसेज या कॉल करके उन्हें बता सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके उनके साथ थाना सिटी के एसएचओ जितेंद्र सिंह और अन्य पुलिस बल मौजूद था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...