Baddiपंजाब: ट्रांसपोर्ट नगर में पड़ी रेड़, 2 गोदाम किए सील

पंजाब: ट्रांसपोर्ट नगर में पड़ी रेड़, 2 गोदाम किए सील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: ट्रांसपोर्ट नगर में दो कंपनियों के गोदामों में अधिकारियों ने रेड की। अधिकारियों का कहना कि इन कंपनियों ने अवैध रूप से गोदाम किराए पर लेकर नकली दवाइयां और बीज स्टोर कर रखे थे। इसकी सूचना मिलने पर खेतीबाड़ी के अधिकारियों ने रविवार को चंडीगढ़ रोड पर बने इन कंपनियों के गोदाम में रेड की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद गुप्त सूचना पर टीम ने इन्हीं कंपनियों के एक और गोदाम पर रेड की, जोकि ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित था।

यहां टीम को गोदाम से नकली दवाइयों और बीजों का जखीरा मिला। सभी दवाओं और बीज को फिलहाल विभाग ने सील कर दिया है। ये रेड खेतीबाड़ी अधिकारी नरेन्द्र सिंह बेनीपाल ने कर्मचारियों और इलाका पुलिस के साथ की।

अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने कहा कि दो कंपनियों इंजीन ऑर्गेनिक और बायोस्टेग ने एक जगह इकट्ठा गोदाम लिया था। दो कंपनियां इकट्ठा गोदाम नहीं ले सकती। उन्होंने बताया कि उनके चीफ ने अमृतसर में कुछ अवैध प्रोडक्ट पकड़े थे। वहीं से उन्हें पता चला कि इस कंपनी का लुधियाना में गोदाम है। चंडीगढ़ रोड वाले गोदाम पर जब दबिश दी तो वहां कुछ नहीं मिला।

लेकिन जब ट्रांसपोर्ट नगर वाले अवैध गोदाम में रेड की तो नकली दवाओं का खुलासा हुआ। करोड़ों का घपला ये कंपनी कर रही थी। चेकिंग के समय कंपनी के मुलाजिम मौके पर मौजूद थे। मालिक अभी पकड़े नहीं गए।

अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पास इस कंपनी के सेल के बिल व अन्य रसीदें मिली हैं। पता किया जाएगा कि किन दुकानों पर ये नकली दवाइयां बेचने के लिए भेजी गई हैं। वहां भी रेड कर लोगों से पूछताछ करेंगे। यह नकली दवाइयां और खाद फसलों को काफी नुकसान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग पहले ही कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं और यह दवाइयां कई नई बीमारियां फैला सकती हैं। थाना मोती नगर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करके सारा जखीरा कब्जे में लेकर गोदाम को सील कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...