Himachalपंजाबः महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की अपील पर हाईकोर्ट ने...

पंजाबः महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की अपील पर हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ः मनीषा गुलाटी को सरकार के द्वारा पद से हटाए जाने पर हाईकोर्ट ने फिर से राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। पंजाब सरकार अगले आदेश तक पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरमैन पद पर कोई नई नियुक्ति नहीं करेगी। ये आदेश पंजाब हरियाणा के चेयरपर्सन के पद से हटाई गई मनीषा गुलाटी की अपील पर दिए गए हैं। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार भर्ती प्रक्रिया जारी रख सकती है लेकिन नई नियुक्तियां नहीं करेगी। बता दें कि आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए गए गुलाटी ने इससे पहले पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

इसके बाद मनीषा गुलाटी ने सिंगल बेंच द्वारा बर्खास्तगी के फैसले को हाई कोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दी है। सोमवार को चीफ जस्टिस रविशंकर झा और जस्टिस अरुण पल्ली की डबल बेंच में सुनवाई हुई। बता दें कि जब पंजाब सरकार ने पहली बार मनीषा गुलाटी को पद से हटाया था तो हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। उसके बाद पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को फिर से हटा दिया तो उन्होंने फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन इस बार कोर्ट के सिंगल बैंच ने मनीषा गुलाटी की याचिका खारिज कर दी। लेकिन गुलाटी ने सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच में चुनौती देते हुए तीसरी बार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...