Himachalपंजाबः भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर टिकट की 'एक के साथ एक फ्री'...

पंजाबः भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर टिकट की ‘एक के साथ एक फ्री’ की ऑफर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर प्रशंसकों के राहत भरी खबर है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की तरफ से बाई वन-गेट वन फ्री का ऑफर दिया गया है। यह ऑफर कल से शुरू हुआ था और आज भी चल रहा है, लेकिन फिर भी टिकटों की बिक्री नहीं हो पा रही है। वहीं खिलाड़ियों के चंडीगढ़ पहुंचने पर फैंस उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से इस बार स्टेडियम के टिकट काउंटर के अलावा आईसीआईसीआई बैंक में भी टिकट खरीदने की सुविधा दी गई है।

स्टूडेंट्स को दी जाने वाली 100 रुपए की टिकट बिक चुकी हैं। इसके अलावा 1,000 और 5,000 रुपए वाली टिकट भी उपलब्ध नहीं है। एसोसिएशन की तरफ से बाई वन गेट वन फ्री का ऑफर 3,000 रुपए, 10,000 रुपए और 20,000 रुपए की टिकट पर दिया गया है। हालांकि, मैच की कितनी टिकटें पेंडिंग हैं, इसके बारे में ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। एशिया कप में जीत के बाद भारतीय टीम के विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है।

इस मैच में कप्तानी की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी। वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। उनके साथ जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार भी मैच के लिए यहां पर पहुंचे हैं। मैच में उप कप्तान की भूमिका रविंद्र जडेजा निभाएंगे। आर अश्विन, ईशान किशन और शार्दूल ठाकुर भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच में होने वाले इस मैच के दौरान पहली बार दर्शकों को शटल बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। मोहाली प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम से काफी दूर की है। इस कारण लोगों को स्टेडियम तक पहुंचने में काफी समय लगता था। इसको देखते हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से इस बार पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक शटल बस सेवा उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...