Patialaपंजाबः हनी ट्रैप मामले में तीन महिलाओं सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें...

पंजाबः हनी ट्रैप मामले में तीन महिलाओं सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुकेरियां/सोनू थापरः हाजीपुर पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग में शामिल 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमरजीत कौर उनकी टीम ने व्यवसायी विकास दत्ता उर्फ लाडा के मौत के मामले में 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के लोगों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मुकेरियां व साथ लगते जिला गुरदासपुर के अलग-अलग कस्बों में हनी ट्रैप के धंधे माध्यम से भोले-भाले नौजवानों एवं व्यवसायियों को बहला-फुसलाकर पैसे ऐंठने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनारो उर्फ कृष्णा पत्नी दर्शन सिंह निवासी मुरादपुर जटां हाल निवासी पुआरां (मुकेरियां), चरणजीत कौर पत्नी अनूप सिंह निवासी टांडा राम सहाय (मुकेरियां), हनी कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी आनंद भवन गली पुराना बाजार गुरदासपुर, अरोपन हिदायता पत्नी फिका राम निवासी बुड्ढावड के रूप में हुई है।

डीएसपी कुलविंद्र सिंह विर्क ने बताया कि 7 मई को व्यवसायी विकास दत्ता उर्फ लाडा जिसने कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उसके मोबाइल फोन पर पैसों की मांग के लिए मृत्यु से पहले अलग-अलग अज्ञात फोन नंबरों से फोन आ रहे थे। जिसकी जांच को गंभीरता से लेते हुए में एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों पर उन्होंने थाना प्रभारी अमरजीत कौर को हिदायतें जारी की थी। उन्होंने कहा कि केस दर्ज करने के उपरांत जांच के दौरान उन्होंने पाया कि 5 मई को मृतक विकास दत्ता महिला सलमा के साथ मनारो उर्फ कृष्णा पत्नी दर्शन सिंह निवासी पुआरां (मुकेरियां) के घर गया था। यहां सलमा, सोनिया, मनारो उर्फ कृष्णा, चरणजीत कौर, हिदायता, आशा तथा मंगत उर्फ बग्गी ने विकास दत्ता को लड़की के प्रेम जाल में फंसा कर पैसे लेकर आने का दबाव डाला। इसके चलते विकास दत्ता ने मानसिक तौर पर परेशान होकर 5 मई को कोई जहरीली चीज खा ली थी तथा उपचार उपरांत 7 मई को उसकी मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...