JalandharPunjab: सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद, मरीज हो रहे परेशान, देखें...

Punjab: सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद, मरीज हो रहे परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जालंधरः सकरारी अस्पतालों डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की हुई है। जिससे अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीज़ों को परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। डॉक्टरों द्वारा की गई हड़ताल के कारण आधे दिन के लिए ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों के यूनियन ने कहा कि पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज (PCMS) एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के तहत जिला, उपमंडलीय अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार तक रोजाना तीन घंटे ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं, पीसीएमएस एसोसिएशन की जालंधर की मीडिया सचिव व एमरजेंसी विभाग की इंचार्ज डॉ. हरवीन कौर ने बताया कि अस्पतालों में डाक्टरों की नियमित भर्ती की जानी चाहिए। डाक्टरों के काटे भत्ते भी बहाल किये जाएं। उन्होंने कहा कि कल सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेगी।

लुधियाना में मरीज़ परेशान

लुधियाना के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर तीन दिनों के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हड़ताल पर हैं। इस बीच अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीज़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में इलाज के लिए आए इमरजेंसी मरीजों की भी जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल में एक मरीज़ से बात की गई जिसने बताया कि उसे कुत्ते ने काटा है ओर उसका इलाज करने के लिए यहां कोई भी नहीं है। पठानकोट में भी बंद रही सुविधाएं    वहीं पठानकोट में भी सुबह 8 से 11 बजे तक हड़ताल की गई जिस दोरान मरीज़ काफी पेशान दिखाई दिए। इस मामले में डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को खत्म करना चाहती है। उन्होंने मरीजों के पक्ष में बोलते हुए कहा कि यह हड़ताल सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि मरीजों के लिए भी है, क्योंकि डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार से यह मांग है कि डॉक्टरों की जायज मांग पर विचार किया जाए और मरीजों की सुविधा के लिए स्टाफ तैनात किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...