पंजाबः देसी घी की पिन्नियों के बने पार्सल से विदेश भेजी जा रही अफीम बरामद

लुधियानाः पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा सख्ती से भले ही कार्रवाई की जा रही है, लेकिन हकीकत में नशे की पूर्ति अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब तस्करों द्वारा नशे की खेप की सप्लाई करने के लिए अनोखे तरीके अपनाए जा रहे है। ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां कोरियर के जरिए अनोखे तरीके से अफीम विदेश भेजी जानी थी। जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

दरअसल, एक कोरियर कंपनी ने एक्स-रे मशीन के जरिए 208 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी देसी घी की पिन्नियां बनाकर कनाडा के ब्रैंपटन में भेज रहा था। कूरियर कंपनी DHL एक्सप्रेस इंडिया के मैनेजर सलाउदीन खान ने थाना साहनेवाल की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच जांच अधिकारी राम मूर्ति ने मामले की जांच की। जानकारी देते हुए सलाउदीन ने पुलिस को बताया कि DHL एक्सप्रेस इंडिया के वह अधिकारी हैं।

उनके पास कोरियर नंबर DHL AWB-4067263270 जसवीर सिंह निवासी गांव गिल ने कनाडा के ब्रैंपटन के लिए पार्सल बुक किया था। पार्सल कंपनी द्वारा स्कैन करते समय संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला। पुलिस की मौजूदगी में जब पार्सल खोल कर चेक किया गया को 2 टी-शर्ट, दो जैकेट, एक डिब्बा पिन्नियों का मिला। पिन्नियों को जब तोड़ कर देखा तो उसमें से 208 ग्राम अफीम बरामद हुई। फिलहाल फरार चल रहे आरोपी जसवीर सिंह का पुलिस पिछला रिकॉर्ड भी चेक कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...