Fazilkaपंजाब : धान की रोपाई का शेड्यूल हुआ जारी, सरकार ने प्रदेश...

पंजाब : धान की रोपाई का शेड्यूल हुआ जारी, सरकार ने प्रदेश को दो भागों में बांटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब में धान की रोपाई के लिए सरकार ने डेट तय कर दी है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के एक सप्ताह बाद किसान धान की रोपाई में जुट जाएंगे। पंजाब के खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मालवा क्षेत्र में जिला मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर के अलावा राष्ट्रीय सरहद की कंटीली तार से पार धान की रोपाई 11 जून से शुरू होगी। जबकि गत वर्ष मालवा में धान की रोपाई 16 जून से शुरू हुई थी।

11 जून से धान की रोपाई का शेड्यूल तय किया गया है। यह पिछले साल से 5 दिन पहले है। इसके लिए प्रदेश को 2 जोन में बांटा गया है। हालांकि धान की सीधी रोपाई 15 से 31 मई तक होगी। 8 घंटे तक किसानों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। राज्य के शेष जिलों में धान की रोपाई के लिए 15 जून से तय की गई है। जबकि गत वर्ष 9 जिलों में धान की रोपाई आखिरी चरण में 21 जून से शुरू हुई थी। प्रोग्रेसिव किसान जगदीप सिंह फतेहगढ़ ने बताया कि अगर सरकार किसानों को तय समय पर बिजली मुहैया करवा दे तो फिर किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है।

धान की रोपाई के समय बिजली का संकट पैदा न हो, इस चीज से निपटने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार की तरफ से पहले ही हिदायत की गई है कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इस प्रक्रिया को कैसे पूरा करना है। इस संबंधी विभाग की तरफ से सारी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। हालांकि गोइंदवाल थर्मल प्लांट भी जून से शुरू करने की योजना पर काम शुरू किया था। इसके लिए माहिरों की कमेटी तक गठित की गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...