Tarn TaranPunjab: 2 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर पाठी का बेहरमी से...

Punjab: 2 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर पाठी का बेहरमी से क+त्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः श्री अखंड पाठ साहिब के लिए की ड्यूटी के 2 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर सेवादार द्वार पाठी का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पैसों को लेकर हुए विवाद ने इतना गंभीर रुप धारण किया कि गुरुद्वारा साहिब के सेवादार द्वारा नाबालिग पाठी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना स्थल पर पहुंची थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेने के बाद अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी देते हुए जशनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी वरपाल कलां ने बताया कि वह श्री अखंड पाठ साहिब करता है।

उसका छोटा भाई मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू (16) भी उसके साथ श्री अखंड पाठ साहिब करता था। शुभकरन सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी अमृतसर असल में गुरुद्वारा बाबा अशरा सिंह मेन रोड अमृतसर तरनतारन की सेवा करता आ रहा है। जो गुरुद्वारा साहिब नजदीक शरदाई की दुकान भी लगाता है। श्री अखंड साहिब की ड्यूटी को लेकर शुभकरन सिंह के साथ 2 हजार रुपए को लेकर लेन-देन चल रहा था। वह अपने भाई मनप्रीत सिंह व दोस्त चमकौर सिंह के साथ शुभकरन सिंह की दुकान पर पहुंचा।

शुभकरन सिंह से ड्यूटी के पैसे मांगे गए। तब शुभकरन सिंह ने बहस करनी शुरु कर दी व भारी लाठी से वार किया। जमीन पर बैठ कर उसने अपना बचाव किया। हमले का विरोध करने के लिए उसका भाई मनप्रीत सिंह आगे हुआ। इस बीच शुभकरन सिंह ने खंजर से मनप्रीत सिंह पर वार कर दिया। छाती के पास खंजर का वार लगने के कारण मनप्रीत सिंह घायल हो गया। इलाज के लिए मनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती करवाया गया, परंतु डाक्टरों ने मनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पैक्टर सुनील कुमार ने कहा कि मृतक का शव कब्जे में लेने के बाद शुभकरन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने वाले शुभकरन सिंह की तलाश शुरु कर दी गई है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...