Baddiपंजाबः सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर से गिरकर मरीज की मौत, 3 कर्मचारी...

पंजाबः सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर से गिरकर मरीज की मौत, 3 कर्मचारी सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिविल अस्पताल में 27 अगस्त को स्ट्रेचर से गिरकर मरीज की हुई मौत के मामले में डीसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि अन्य पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी है। सिविल अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इलाज में लापरवाही की वज़ह से मौत होने का मामला गंभीर है। विभाग इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है। इस मामले में जिनकी भी लापरवाही सामने आयी है, उन पर कार्रवाई होगी। सेहत मंत्री ने इमर्जेंसी और सभी वार्ड का दौरा किया।

मरीजों से इलाज व्यवस्था के बारे में जाना। अभी वे अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बता दें कि सिविल अस्पताल में 27 अगस्त की रात एक वार्ड में स्ट्रेचर से गिरने के कारण एक मरीज की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए एसएमओ डा. मनदीप कौर ने तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड का गठन किया। मेडिकल बोर्ड में आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी डा. चरणकमल, हाउस सर्जन डा. अमनप्रीत कौर और हड्डी विभाग के एक डॉक्टर को शामिल किया गया है। मेडिकल बोर्ड दो दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा था।

इसके अलावा रात में आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात ईएमओ और नर्सिंग स्टाफ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें पूछा गया कि अगर सड़क हादसे में घायल कोई मरीज सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया तो उसे स्थिर होने से पहले वार्ड में क्यों भेज दिया गया। उसका उपचार इमरजेंसी में ही क्यों नहीं किया गया। वॉर्ड के स्टाफ से भी जवाब मांगा गया है कि स्ट्रेचर से मरीज कैसे गिर गया। क्या उस दौरान स्टाफ ने उसकी देखरेख नहीं की। अगर मरीज गिरा, तो उसे तुरंत उठाकर इमरजेंसी में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया। उसे वहीं स्ट्रेचर पर ही पड़े क्यों रहने दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...