Himachalपंजाबः रिशवत लेने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के मामले में पटवारी...

पंजाबः रिशवत लेने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के मामले में पटवारी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा साल 2016 में 2500 रुपए रिश्वत लेने और इंतकाल की जमाबन्दी सम्बन्धी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के दोष अधीन सेवामुक्त पटवारी को गिरफ़्तार किया गया है। उक्त पटवारी की पहचान इकबाल सिंह के तौर पर हुई है, जो फाजिल्का जिले के राजस्व हलका सिटी जलालाबाद, ज़िला फाजिल्का में तैनात था।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेवामुक्त पटवारी इकबाल सिंह को राजेश कुमार निवासी पंजे के उताड़, ज़िला फ़िरोज़पुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी इकबाल सिंह ने 4 मरले के प्लॉट, जिसकी उस (शिकायतकर्ता) ने अपनी माता कृपा रानी से ट्रांसफर डीड के द्वारा रजिस्टरी करवाई थी, का इंतकाल दर्ज करवाने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत ली थी। जब शिकायतकर्ता ने उक्त प्लॉट पर एक बैंक से कर्ज़ लेने के लिए जमाबन्दी की कॉपी दी तो उसे बैंक अधिकारियों से पता लगा कि प्लॉट के दस्तावेज़ जाली हैं। 

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने यह दस्तावेज़ मोहाली स्थित फोरेंसिक साईंस लैबारटरी में पड़ताल के लिए भेजे तो पता लगा कि उक्त पटवारी ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार को जाली ‘नकल दस्तावेज़’ जारी किये थे। इस सम्बन्धी उक्त पटवारी के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस, फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...