Baddiपंजाबः PCS अधिकारी आज से इतने दिनों तक छुट्टियों पर रहेंगे, जानें...

पंजाबः PCS अधिकारी आज से इतने दिनों तक छुट्टियों पर रहेंगे, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पीसीएस अधिकारी एवं लुधियाना के आरटीए नरिंदर सिंह की गिरफ्तारी और तरसेम चंद के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई पर पंजाब पीसीएस एसोसिएशन ने नाराजगी जताई और 9 जनवरी यानि कि आज से एक हफ्ते की छुट्टी पर जाने का एलान किया है। अगर पीसीएस आफिसर्स छुट्टी पर गए तो डीटीओ व तहसील आफिस में कामकाज पर ठप हो जाएगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  लुधियाना में रविवार देर शाम पंजाब पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसोसिएशन के प्रधान डॉ रजत ओबेरॉय, लतीफ अहमद, सुखप्रीत सिद्धू, सकतर सिंह बल, अविकेश गुप्ता, मेजर अमित सरीन, अमरजीत बैंस, पूजा स्याल और महासचिव डॉ. अंकुर महेंद्रू समेत राज्य के लगभग 80 अधिकारी शामिल हुए। इस बीच दोनों पीसीएस अफसरों आरटीए नरिंदर सिंह और तरसेम चंद के मामले पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने कहा कि तरसेम चंद का मामला एसआईटी की स्पष्ट रिपोर्ट के बावजूद लंबित है। कहा गया कि तरसेम को फंसाने की साजिश रचने वाले अधिकारियों और दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार और बर्खास्त करे और एसआईटी रिपोर्ट के अनुसार तरसेम को दोषमुक्त करे।

एसोसिएशन का कहना है कि विजिलेंस ब्यूरो ने आरटीए को एक व्यक्ति के वीडियोग्राफिक बयान पर असांविधानिक और अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ सदर में ब्लैकमेल करने की एफआईआर दर्ज की गई है। विजिलेंस ने कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार किया। सरकार अवैध गिरफ्तारी की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित करे। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, चीफ सेक्रेटरी, सेक्रेटरी विजिलेंस, सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 14 जनवरी को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...