Himachalपंजाबः ईसाई समुदाय के लोगों ने घेरा थाना, माहौल तनावपूर्ण, जानें मामला

पंजाबः ईसाई समुदाय के लोगों ने घेरा थाना, माहौल तनावपूर्ण, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले की पुलिस थाना सिटी के बाहर उस समय माहौल गर्म हो गया जब पूरे पंजाब से ईसाई समुदाय के लोग यहां पहुंचे और गुरदासपुर के शिवसेना नेता और गुरदासपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी शिवसेना नेता पर ईसाई समुदाय की महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और आश्वासन दिया कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि गुरदासपुर में हर महीने की 18 और 21 तारीख को अंकुर नरूला द्वारा ईश्वर भक्ति का कार्यक्रम आयोजित करता है, जिस कारण हमारे समुदाय की लड़कियां शहर में जाकर लोगों को प्रभु भक्ति के बारे में जानकारी देती है। वहीं कल हमारे समुदाय की लड़कियां भगवान भक्ति के बारे में जानकारी दे रही थी इसी दौरान कुछ शिवसेना के कार्यकत्ताओं ने हमारे समुदाय की लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं इस मामले में शिवसेना के कार्यकत्ताओं के कहने पर पुलिस अधिकारी बिना महिला पुलिस की टीम के साथ आए और हमारे समुदाय की लड़कियों को थाने ले गए।उन्हें कई घंटों तक शहर के थाने में रखा गया और पुलिस की मौजूदगी में वहां शिवसेना के कार्यकत्ताओं ने हमारे समुदाय की लड़कियों से पूछताछ की और दुर्व्यवहार किया। 

ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने मांग की है कि शिवसेना नेता हरविंदर सोनी की गिरफ्तारी के साथ-साथ उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जिनकी ओर से बिना महिला पुलिस के लड़कियों को थाने लाया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी मुख्यालय नवजोत सिंह सिद्धू से बात की तो उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठकर जांच की जाएगी। इसमें अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने ईसाई समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने और गुरदासपुर में माहौल खराब नहीं करने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...