Baddiपंजाबः ASI का लोगों ने किया घेराव, हुआ हंगामा, माफी मांग छुड़वाई...

पंजाबः ASI का लोगों ने किया घेराव, हुआ हंगामा, माफी मांग छुड़वाई जान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला चौक पर देर रात पुलिस के एएसआई को लोगों ने घेर लिया। एएसआई पर आरोप है कि उसने एक महिला को गलत नीयत से घूरा। इस बारे में महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला से बहन कहकर लोगों ने एएसआई से माफी मंगवाई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।इससे पहले जब महिला के परिवार के सदस्यों ने घूरने का कारण पूछा तो एएसआई कुछ जवाब नहीं दे सका।

जिसके बाद एएसआई के साथ महिला और उसके परिवार के सदस्यों की खूब बहसबाजी भी हुई। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा हुआ।एएसआई के साथ बहसबाजी होती देख समराला चौक नाके पर खड़े कर्मचारी भी मौके पर आ गए। पुलिस कर्मचारियों ने मामला शांत करवाने की काफी कोशिश की।

महिला के साथ एएसआई की बहसबाजी देख राहगीर भी इकट्‌ठे हो गए। महिला के परिजनों का कहना था कि एएसआई की शिकायत वह उच्चाधिकारियों से कर उसका मेडिकल करवाना चाहते हैं, ताकि पता चल सके कि वह नशे की हालत में ड्यूटी दे रहा है। इस बीच एएसआई ने महिला के सामने हाथ जोड़ उसे बहन कहकर माफी मांगी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे माफ किया। इस मामले में एएसआई की पहचान नहीं हो पाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...