Ludhianaपंजाबः बसें बंद होने से लोग हुए परेशान, 23 जिलों में 117...

पंजाबः बसें बंद होने से लोग हुए परेशान, 23 जिलों में 117 जगहों पर लगा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। बंद के तहत आज लुधियाना की इंडस्ट्री सहित यातायात के मुख्य साधन बसें भी बंद रहेंगी। लुधियाना में 250 के करीब प्राइवेट बस और 150 के लगभग सरकारी सुबह से रात 12 बजे तक बंद रहेगी। पंजाब बस आपरेटर यूनियन सचिव राजिंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को समर्थन दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों व ड्राइवरों के खिलाफ जारी किए कानून पूरी तरह से गलत है। बसें आज न चलने से करीब 1 करोड़ का सरकार को घाटा पड़ेगा।

वहीं, तीसरे दौर की वार्ता विफल होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक व किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर ही बैठने का फैसला किया है। बंद की कॉल के साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे बेवजह बाहर न निकलें। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि ये बंद की कॉल सुबह 6 से शाम 4 बजे तक है। इस दौरान किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के 37 किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों की तरफ से पूरे पंजाब के 23 जिलों में 117 जगह पर धरने दिए जाएंगे। इस दौरान सभी 117 जगहों पर सड़क मार्ग रोका जाएगा।

लुधियाना में बंद को देखते हुए पूरे जिले में 700 से अधिक पुलिस कर्मचारी सड़कों पर तैनात रहेंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। बता दें दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम रहेगा। राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। पंजाब में बंद को कामयाब करने में कुल 37 यूनियनों का समर्थन है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...