Fazilkaपंजाबः नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! बढ़ सकती है परेशानी

पंजाबः नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! बढ़ सकती है परेशानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः 22 फरवरी को प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की भारी कमी का सामना करना पड़ेगा। अगस्त 2017 से डीलर मार्जिन में बढ़ोतरी नहीं होने से परेशान पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (पीपीडीएपी) ने 22 फरवरी को पूरे पंजाब में पेट्रोल और डीजल की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। पीपीडीएपी के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने कहा है कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोलियम डीलर्स के मार्जिन में वृद्धि नहीं कर रही हैं, जिसे आखिरी बार अगस्त 2017 में संशोधित किया गया था। डीलर मार्जिन बढ़ाए जाने के संबंध में तेल कंपनियों के अध्यक्षों को ज्ञापन भेजा चुका हैं और इसकी प्रति प्रधानमंत्री को भी भेजी जा चुकी है।

संगठन के प्रवक्ता मोंटी गुरमीत सहगल ने कहा कि अब यह तय हो गया है प्रदेश भर के पेट्रोलियम डीलर 15 फरवरी को नो परचेस डे रखेंगे और तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी नहीं करेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एसोसिएशन किसान यूनियनों के 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन करेगी।

पीपीडीएपी की तरफ से 22 फरवरी को प्रदेश भर में पेट्रोल-डीजल की बिक्री न करने की घोषणा की गई है, लेकिन 17 फरवरी को भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। वजह यह है कि 15 को तेल कंपनियों से किसी भी तरह की खरीद न करने का फैसला किया है। 16 फरवरी को किसानों के भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन कर दिया है और यह भी संभव है कि उस दिन भी पेट्रोल-डीजल की खरीद न हो सके। दो दिन में पेट्रोल पंपों का स्टाक भी न्यूनतम स्तर पर जा पहुंचेगा। ऐसे में 17 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...