Ludhianaपंजाबः पिटबुल का आतंक, महिला पर हमला कर किया घायल

पंजाबः पिटबुल का आतंक, महिला पर हमला कर किया घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में एक बार फिर से पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों में पिटबुल कुत्ते के द्वारा हमला करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला किदवई नगर से सामने आया है। जहां महिला की बाजू 15 मिनट तक पिटबुल कुत्ते ने जबड़े में दबा कर रखी। इस दौरान पिटबुल द्वारा महिला पर 12 जगह टांग और बाजू पर हमला किया गया। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने पिटबुल पर लाठियों से हमला किया, लेकिन उसने महिला की बाजू को जबड़े में लॉक कर लिया।

हादसे में घायल महिला की पहचान रितू के रूप में हुई है। रितु ने बताया कि वह बैंक से कोई काम करवा कर वापस घर जा रही थी। इस दौरान करीब 1 बजे वह जब गली से गुजर रही थी तो अचानक से एक घर से पिटबुल कुत्ता बाहर आया। उसने आते ही उसकी बाजू पर हमला कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज से पूरे इलाकानिवासी इकट्ठे हो गए। जिसके बाद लोगों ने लाठियों से पिटबुल पर हमला किया, लेकिन पिटबुल ने जबड़े को लॉक कर लिया और महिला को जमीन पर गिराकर उसे नोचने लगा।  रितू मुताबिक इलाके के कपिल नाम के युवक ने घर पर ये कुत्ता रखा है।

आज कपिल के पिता ने घर का दरवाजा खोला तो अचानक से कुत्ते ने उस पर धावा बोल दिया। फिलहाल घायल अवस्था में उसके पति ने उपचार करवाया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर कुत्ते के मालिक कपिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि उसका कुत्ता इतना खुंखार हो गया है। अभी 16 महीने की उसकी आयु है। महिला के हाथ में काले रंग का लिफाफा पकड़ा था। अचानक से कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के वैसे सभी टीके लगवाए है लेकिन अब वह कुत्ते को छोड़ देंगे। बता दें कि इस हादसे के बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...