Fazilkaपंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया...

पंजाबः कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, हुई धक्का मुक्की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : किसानों द्वारा आज भारत बंद का कॉल का असर सभी देखने के मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अमृतसर में भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की है। वहीं जगराओं में महिला किसानों ने मार्च निकाला। जालंधर में भी लोगों ने खुद बाजार बंद रखे। लुधियाना में 10 जगह धरने लगाए गए और जीटी रोड बंद किए गए हैं। कोहाड़ चौक पर जाम के बाद लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग भी बंद हो गया है। इसी बीच चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान पुलिस द्वारा पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में हरियाणा बीजेपी दफ्तर के बाहर धरना- प्रदर्शन कर रही थी।  

बता दें कि MSP पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शुक्रवार (16 फरवरी 2024) को भारत बंद बुलाया है। एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी है।  किसानों ने आज भारत बंद की कॉल दी थी जिसके चलते आज पूरा भारत बंद है। किसानों की इस कॉल के चलते टैक्सी और ऑटो चालक भी समर्थन दे रहे हैं। भारत बंद के बावजूद रेलवे स्टेशनों पर किसी तरह का असर देखने को नहीं मिला है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली संगठन की बैठक में इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि आज भारत सरकार के मंत्रियों के साथ में किसान संगठनों की मीटिंग है और उन्हें भरोसा उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा अगर कोई हल निकलता है तो यह अच्छी बात होगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...