पंजाबः पुलिस ने कस्टडी से भाग रहे गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, एक मुलाजिम जख्मी

मोहालीः पंजाब का जीरकपुर बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवालिया का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा। पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन वह जिंदा है या मर चुका है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उसे 6 गोलियां लगने की सूचना है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया।

पुलिस अधिकारी संदीप गोयल ने बताया कि नवांशहर का रहने वाला जस्सा हैबोवालिया गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। मौके पर एनकाउंटर जारी है। फायरिंग जीरकपुर के पीरमुछल्ला में हो रही है। संदीप गोयल ने बताया कि जुलाई में इसनने एक व्यक्ति पर अटैक किया था। एक व्यक्ति को शक था कि दूसरे के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। उसने सोनू खत्री से संपर्क किया। जिसके बाद सोनू खत्री के कहने पर जस्सा हैबोवालिया ने उक्त व्यक्ति पर अटैक किया था। इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अक्टूबर में 3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे। इसे नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।

अब उसे कातिलाना हमले के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। इसकी जांच कर रहे थे। सोमवार को इसे पूछताछ के लिए लाए थे। इसने बताया कि इंदर पर अटैक के बाद चाइना मेड पिस्टल यहां छुपा दिया था। उसकी रिकवरी के लिए लाए थे। कर्मचारी ने उसे हथकड़ी लगाई हुई थी। आरोपी उसे छुड़ाकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने वार्निंग शॉट कर उसे रोकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद उसके पैर में गोली मारी गई। यह पहले भी 6 मर्डर कर चुका है। इसने कहा कि इसके टारगेट पर 3-4 लोग और हैं। इसके भागने की कोशिश नाकाम की गई है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...