Punjab News: पुलिस ने दंपति को नशा मुक्ति केंद्र में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

लुधियाना : समराला से सटे एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक दंपत्ति दिन-रात नशे में धुत रहता है। जिसके चलते चार साल की बच्ची घर में रो रही थी। पीड़ितों की पहचान रविदंर सिंह और पत्नी प्रीति के तौर पर हुई है। पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब लोगों ने पुलिस को लड़की के भविष्य के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया तथा दम्पति को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती करवा दिया। जब दम्पति स्वस्थ होकर घर लौटेंगे तो बच्ची उन्हें सौंप दी जाएगी।

सूचना के आधार पर जब समराला पुलिस टीम दंपत्ति के घर पहुंची और स्थिति देखी तो पुलिस कर्मी भी यह देखकर हैरान रह गए कि दंपत्ति नशे में थे और घर पर उनकी बेटी की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। एसएचओ पवित्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दंपत्ति को अस्पताल लेकर आई, जहां उनका डोप टेस्ट किया गया। ताकि पता चल सके कि वे दोनों नशे के आदी थे या नहीं।

एसएचओ ने बताया कि दंपत्ति कुछ दिन पहले ही मोहाली के महरोली गांव से यहां उटाला गांव में किराए पर रहने आए थे। पहले दम्पति की आर्थिक स्थिति अच्छी थी और मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में उनकी अच्छी नौकरी थी। उसके बाद पति ने मोटर मैकेनिक का काम करना शुरू कर दिया। एसएचओ पवित्र सिंह के अनुसार पुलिस ने पीड़ितों के इलाज की जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...